Newswahni

नारियल फटा और धूं धूंकर जल गया सब कुछ अयोध् या में मंदिर से मीटर दूर महायज्ञ में लगी आग मंत्री दयाशंकर ने…



रामनगरी अयोध्या में चल रहे सरयू तट स्थित 51 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरे यज्ञ परिसर में आग फैल गई। जिससे हर तरफ अपना तफरी मच गई। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि हादसे के किसी की जान नहीं गई।

बताया जा रहा है कि यज्ञ में महा- आहुति के तौर पर चढ़ाए गए नारियल के फटने से यह हादसा हुआ। हालांकि, पुख्ता तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में सरयू के किनारे माझा जमथरा में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ चल रहा है। रामनवमी के अवसर पर इस महायज्ञ का आयोजन यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की तरफ से कराया गया था। यह यज्ञशाला अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से महज 800 मीटर दूर है। शनिवार को महायज्ञ में गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद थे।

एक नारियल फूटने से चिंगारी निकली और…

बताया जा रहा है कि यज्ञ के पूर्ण होने के बाद एक नारियल फूटने से चिंगारी निकली, जिससे कपड़े से बने पंडाल में आग लग गई। यज्ञ में शामिल एक व्यक्ति ने बताया- मंत्री के 9 दिवसीय महायज्ञ के लिए यज्ञशाला में 1,251 हवन कुंड बने थे। शनिवार को आखिरी दिन यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच 5 हजार से अधिक यजमानों ने आहुति दी। इसके बाद लोग घर चले गए, तभी हादसा हो गया। संयोग अच्छा था कि यज्ञ समाप्त हो चुका था और पूरा पंडाल खाली था। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

SSP ने क्या कहा?

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आयोजकों से बातचीत के बाद अब तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग यज्ञशाला के साथ-साथ पास की गौशाला तक भी फैल गई थी। फायर ब्रिगेड के अधिकारी बड़े पैमाने पर आग बुझाने का कार्य कर रहे हैं। गौरतलब हो कि सरयू तट पर बाटी वाले बाबा के समीप लगभग 1 एकड़ क्षेत्र में फैले इस श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आज ही पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top