Newswahni

अरवल में ट्रक बाइक की टक्कर से ट्यूशन टीचर की मौत गाड़ी पर बालू लदा था कोरियम चौकी के पास एक्सीडेंट ड्राइवर फरार…




अरवल सदर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में ट्यूशन शिक्षक कैरव कुमार उर्फ राहुल सिंह (25) की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर कोरियम चौकी गांव के पास बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कैरव कुमार प्रसादी इंग्लिश गांव निवासी बीरबल सिंह के पुत्र थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित किया स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल कैरव कुमार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे, जिससे वहां का माहौल शोकाकुल हो गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची सूचना मिलने पर स्थानीय थाना प्रभारी दरबारी चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पूर्व विधायक महानंद सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त बालू लदे ट्रक को जब्त कर लिया गया है। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर वाहन मालिक तथा चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top