Newswahni

रजिस्ट्री ऑफिस गोलीकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार भोजपुर पुलिस ने यूपी से पकड़ा जमीन विवाद में दिनदहाड़े हुई थी फायरिंग राइफल कारतूस बरामद…




भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल स्थित रजिस्ट्री ऑफिस कैंपस में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्य आरोपी सूरज राय उर्फ गौतम राय को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बचरी गांव का निवासी है, जो वर्तमान में पीरो नगर के वार्ड संख्या-26 में रह रहा था। एसपी राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक राइफल, दो कारतूस और एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। बरामद हथियार नोनार पुलिया के पास झाड़ी में छिपाकर रखा गया था। जब्त राइफल लाइसेंसी है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 7 लोग हुए थे घायल बता दें, 24 मार्च को पीरो अनुमंडल स्थित रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में हथियारबंद बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इस फायरिंग में एक प्रॉपर्टी डीलर समेत सात लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। घायलों में बलुआ टोला निवासी प्रॉपर्टी डीलर जीतू यादव, उनके भाई सत्येंद्र यादव उर्फ मालखा यादव, पिंटू उर्फ कच्चे कुमार और रितेश दुबे शामिल हैं। जबकि तीन अन्य लोगों को छर्रे लगने से चोटें आई थीं। घटना के बाद घायल जीतू यादव के बयान पर सूरज राय समेत दस नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीरो एएसपी केके सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के जरिए मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई। स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा इंस्पेक्टर दीपक साह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की बात कही जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, जबकि क्षेत्र में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top