Newswahni

माधुरी दीक्षित से मिलने के लिए इतना लगाया कि चूने लगा रवि किशन ने किया ऐसा खुलासा योगी नहीं रोक पाए हंसी…



CM Yogi Ravi Kishan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर के सांसद रवि किशन मंच पर एक साथ जुटे और हंसी-ठिठोली ना हो, ऐसा तो शायद ही मुमकिन है। इस बार रवि किशन ने एक ऐसा किस्सा सुनाया कि खुद मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यूपी की कमान संभाले नौ साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर गोरखपुर में एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें सीएम योगी समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान सांसद रवि किशन ने भोजपुरी अंदाज में बताया कि कैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से मिलने के लिए लोग बाल डाई कराकर पहुंचे थे। इतना सुनते ही मंच पर मौजूद सीएम खिलखिलाकर हंस पड़े।

माधुरी दीक्षित बिना परेशानी के रहकर गईं- सांसद

रवि किशन ने कहा, ‘कई लोग कहते हैं कि नहीं-नहीं उत्तर प्रदेश नहीं जाना है, वहां गोली मारते हैं। वहां शूटिंग नहीं करेंगे। हीरोइनें तो साफ मना कर देती हैं। माधुरी दीक्षित गोरखपुर में तीन दिन सुरक्षित रहकर गई हैं। यहां उन्हें सुरक्षा और व्यवस्था की कोई दिक्कत नहीं हुई।’

रवि किशन की बात पर हंस पड़े CM योगी

उनकी इस बात पर मंच पर मौजूद कुछ नेता हंसने लगे। तभी रवि किशन ने उन्हें देखकर कहा कि आप लोग क्या हंस रहे हैं। उन्होंने नेताओं की पोल पट्टी खोलते हुए आगे कहा, ‘ये सब लोग बाल डाई कर-करके गए थे। महाराज जी क्या बताऊं? छोड़ो बाद में बताऊंगा। बहुत सारे लोग उनसे मिलने गए थे। विजय दूबे ने ऐसी डाई की थी कि उनके  सिर से लेकर गाल तक चूने लगा।’ इतना सुनते ही सीएम योगी समेत कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

सीएम योगी को लेकर क्या बोले सांसद?

रवि किशन ने सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में आए कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास में बदलाव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘ऐसे पूज्य महाराज जी का दिल से धन्यवाद। नौ साल पूरे हो गए। हमारी बेटी, बहन, मां की सुरक्षा के लिए धन्यवाद देते हैं। माफिया से हमारी जमीन बचाने के लिए धन्यवाद देते हैं। यूपी ने दंगा, मच्छर, माफिया सब देखा, कुछ नहीं छिपा है। आज हम ऐसे व्यक्ति को सामने देख रहे हैं जिसने उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top