Newswahni

मोतिहारी स्कूल से क्विंटल चावल लूटा रात्रि प्रहरी को अपराधियों ने बनाया बंधक मोबाइल फोन छीना…




मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक स्कूल को निशाना बनाया है। कदम चौक के समीप स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से देर रात हथियारबंद बदमाशों ने लगभग 20 क्विंटल चावल सहित लाखों रुपए का सामान लूट लिया। वारदात के दौरान स्कूल के रात्रि प्रहरी को बंधक बना लिया गया। देर रात पिकअप वाहन से पहुंचे अपराधियों ने सबसे पहले स्कूल में तैनात रात्रि प्रहरी को अपने कब्जे में लिया। बदमाशों ने उसे एक कमरे में बंद कर बंधक बना दिया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। 20 क्विंटल चावल को वाहन पर लादा इसके बाद अपराधियों ने आराम से स्कूल में रखे मध्याह्न भोजन के लिए संग्रहित करीब 20 क्विंटल चावल को वाहन पर लाद लिया। वे रसोईघर में रखे गैस सिलिंडर, बर्तन और अन्य आवश्यक सामग्री भी अपने साथ ले गए। इस पूरी वारदात को अंजाम देने में अपराधियों को काफी समय लगा। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्कूल प्रशासन भी इस बड़ी वारदात से स्तब्ध है। सूचना मिलते ही कोटवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV कैमरों की जांच जारी पुलिस ने रात्रि प्रहरी का बयान दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top