Newswahni

मुजफ्फरपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत शादी से लौटते समय हादसा गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम…




मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। यह घटना सिपाहपुर गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सिपाहपुर बखरी निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। वह पेशे से टायर मिस्त्री था। परिजनों ने बताया कि शमशाद अपने दोस्त के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। सामने से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर गुरुवार शाम शमशाद अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सिपाहपुर के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शमशाद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरे घायल युवक का इलाज SKMCH में जारी है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों का हंगामा-सड़क जाम शमशाद की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिपाहपुर मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बांस-बल्ले लगाकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन ठप हो गया।
सड़क जाम की सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को उचित कानूनी कार्रवाई और सरकारी मुआवजे का आश्वासन देकर करीब कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क पर परिचालन सुचारु करा दिया गया है। हादसे में एक युवक की जान गई है और दूसरा घायल है। उन्होंने कहा, “पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ट्रक जब्त कर फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top