Newswahni

योगी का बड़ा फैसला में रामनवमी पर दो दिन का अवकाश घोषित



उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने राम नवमी के अवसर पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। अब उत्तरप्रदेष में 26 और 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं. लगातार दो दिन की छुट्टी से श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, बल्कि यात्रा और दर्शन भी अधिक सहज हो सकेंगे।

अयोध्या रोड पर 3 दिन के बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध 

चैत्र नवमी के दिन विभिन्न स्थानों पर आयोजित राम मेले के चलते 3 दिन दिनों के लिए लखनऊ-अयोध्या रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान डीसीएम, भारी वाहन और ट्रैक्टर आदि को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। आपको बता दें,  डीसीपी के मुताबिक 27 मार्च तक डायवर्जन रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर विभाग के हेल्पलाइन नंबर (9454405155)  पर संपर्क किया जा सकता है।आपातकालिन सेवाओं में लगे वाहनों को आवश्यकता अनुसार डायवर्जन में छूट दी जाएगी।

सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहनों का बाराबंकी-अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबंध रहेगा। यह वाहन इंदौराबाग किसानपथ अंडरपास से किसान पथ होते हुए सुलतानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे। 
वहीं हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
आगरा एक्सप्रेसवे से आने वाले भारी वाहन खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास से किसान पथ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ जाएंगे। 
कानपुर से आने वाले भारी वाहन भी प्रतिबंध रहेंगे। यह वाहन जुनागंज मोड़ मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से दाहिने बछरावां से हैदरगढ़ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए जाएंगे।

रामनवमी को लेकर संभल पुलिस अलर्ट पर है। रामनवमी पर जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और ड्रोन कैमरों की कड़ी निगरानी में रामनवमी का जुलूस निकलेगा। चप्पे-चप्पे पर इंटेलिजेंस की नजर रहेगी। इलाकों में इलाके में 240 सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top