Newswahni

पूर्णिया सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा सड़क पार करते समय गई जान…




पूर्णिया के जानकीनगर में सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई। वे सड़क पार कर रहे थे कि तभी तेज रफ्तार बुलेट बाइक की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के पूर्णिया GMCH ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के चकमका बाजार की है। मृतक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के एकराहा वार्ड-13 निवासी स्वर्गीय मधुकर ऋषिदेव के बेटे जीवछ ऋषिदेव (70) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि जीवछ ऋषिदेव घर से सब्जी लेने बाजार गए थे, हरी सब्जियां लेकर बाजार से लौटने के क्रम में तेज रफ्तार से आ रही बुलेट बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद बाइक पर सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जीएमसीएच लेकर जाने लगे। लेकिन उनकी हालत काफी नाजुक थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top