Newswahni

शेखपुरा इंटर परीक्षा परिणाम घोषित कुंदन और रघुवीर जिला टॉपर साइंस में कुंदन आर्ट्स में रघुवीर अंक लाकर अव्वल…




बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होते ही शेखपुरा में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस बार शहर के इस्लामिया हाई स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विज्ञान और कला संकाय में जिला स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया। साइंस में कुंदन कुमार बने जिला टॉपर विज्ञान संकाय में इस्लामिया हाई स्कूल के छात्र कुंदन कुमार ने 465 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। कुंदन की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित कर उनकी सफलता पर गर्व जताया। आर्ट्स में रघुवीर शरण अव्वल, अदिति दूसरे स्थान पर कला संकाय में बरबीघा के प्लस टू राम प्रकाश भागीरथ भगवती चरण उच्च विद्यालय के छात्र रघुवीर शरण ने 464 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं इस्लामिया हाई स्कूल की छात्रा अदिति नयन ने 463 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान में आयुष दूसरे, अनुराग तीसरे स्थान पर विज्ञान संकाय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सर्वा के छात्र आयुष कुमार ने 460 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वे शिक्षक पिंकू कुमार के पुत्र हैं। वहीं हाई स्कूल बरबीघा के अनुराग कुमार ने 407 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स में आर्यन कुमार टॉपर वाणिज्य संकाय में दानी बीघा स्कूल के छात्र आर्यन कुमार ने 438 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसी विद्यालय के फैजल आलम ने 437 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि भदोस पचना उच्च विद्यालय के निरंजन कुमार ने 433 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूल होदा ने भी किया शानदार प्रदर्शन अरियरी प्रखंड के पंढर गांव निवासी मोहम्मद सैफुल होदा के पुत्र समूल होदा ने 454 अंक प्राप्त कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित इस्लामिया हाई स्कूल के प्रधानाचार्य मो. सईद ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी उपलब्धि से विद्यालय गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। रिजल्ट देखने के लिए उमड़ी भीड़ रिजल्ट जारी होते ही जिले के विभिन्न साइबर कैफे पर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल फोन पर भी परिणाम देखने में जुटे रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top