Newswahni

बिहार बोर्ड ने आठवीं बार सबसे पहले जारी किया इंटर पश्चिम चंपारण में छात्राओं ने लहराया परचम नासरीन स्टेट टॉप में…




बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सोमवार को लगातार आठवें वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम देश में सबसे पहले जारी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी और मात्र 38 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर बोर्ड ने छात्रों की उत्सुकता पर विराम लगा दिया। जिले में इस परीक्षा में करीब 43 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। पिछले साल से थोड़ा कम रहा रिजल्ट इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 1.50 प्रतिशत कम रहा है। हालांकि, इसके बावजूद जिले के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आर्ट्स में नासरीन परवीन ने रचा इतिहास जिले के बगहा-दो प्रखंड के उत्क्रमित उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बोरवल की छात्रा नासरीन परवीन ने कला संकाय में 477 अंक हासिल कर राज्य स्तर पर टॉप-5 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। 64 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 43,104 परीक्षार्थी शामिल इंटरमीडिएट परीक्षा जिले में कुल 64 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें 43,104 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 21,557 छात्र और 21,547 छात्राएं थीं। संकायवार परीक्षार्थियों का आंकड़ा कला संकाय में सबसे अधिक 30,712 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 12,863 छात्र और 17,846 छात्राएं थीं। विज्ञान संकाय में कुल 11,870 परीक्षार्थी थे, जिनमें 8,352 छात्र और 3,518 छात्राएं शामिल थीं। वाणिज्य संकाय में सबसे कम 522 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 342 छात्र और 180 छात्राएं थीं। एक परीक्षार्थी हुआ निष्कासित परीक्षा के दौरान जिले में एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया था। जिला टॉपर्स की सूची कला संकाय: नासरीन परवीन – 477 अंक (यूएचएस बोरवल, बगहा-दो) दुर्गा कुमारी – 472 अंक (संत तेरेसा बालिका प्लस टू विद्यालय, बेतिया) प्रगति श्रीवास्तव – 469 अंक (संत तेरेसा बालिका प्लस टू विद्यालय, बेतिया) वाणिज्य संकाय: अनावेया परवीन – 460 अंक (एसएस गर्ल्स प्लस टू विद्यालय, बेतिया) हनी कुमारी – 453 अंक (संत तेरेसा बालिका प्लस टू विद्यालय, बेतिया) मुन्ना कुमार – 441 अंक (राम बहादुर कॉलेज, दुःखी छापर, सिकटा) विज्ञान संकाय: चन्देश्वर कुमार – 471 अंक (आमना उर्दू प्लस टू विद्यालय, बेतिया) सोनालाल कुमार – 467 अंक (यूएचएस बगही ज्ञानी जी के टोला, बैरिया) आदित्य जायसवाल – 467 अंक (एसएस हरनाटांड, बगहा-दो) नफीस अख्तर – 464 अंक (राजकेश्वर राव कॉलेज, बिजबनिया) जिले में खुशी का माहौल रिजल्ट जारी होते ही जिले भर में जश्न का माहौल देखने को मिला। टॉपर्स के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। छात्र-छात्राएं अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दे रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top