
Sarkari Naukri 2026: वर्दी पहनने और देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) और ड्राइवर के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत पूरे भारत में कुल 827 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से ही शुरू हो गई है।
SSB द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार 21 मार्च से लेकर 20 अप्रैल 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदक SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in से फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती में सबसे अधिक पद कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा विभिन्न ट्रेड्स के लिए भी रिक्तियां निकाली गई हैं, जिसमें कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए 553 पद, कांस्टेबल (धोबी/नाई/टेलर) के लिए क्रमशः 74, 43 और 41 पद और कांस्टेबल (गार्डनर/वेटरनरी) के लिए क्रमशः 41 और 34 पदों पर नियुक्ति होगी। इसके अलावा मोची, कारपेंटर, वॉटर कैरियर और वेटर जैसे पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। ड्राइवर पद के लिए वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (HMV) होना आवश्यक है, जबकि ट्रेड्समैन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में अनुभव या आईटीआई सर्टिफिकेट की मांग की जा सकती है। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (General), EWS और OBC वर्ग के पुरुषों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं SC, ST, भूतपूर्व सैनिक और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।
उम्मीदवारों को चयन के लिए पांच कड़े चरणों से गुजरना होगा:
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत वेतन दिया जाएगा। शुरुआती मूल वेतन 21,700 रुपये से शुरू होकर 69,100 रुपये तक जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, राशन मनी और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।