Newswahni

मार्च में करोड़ से अधिक की शराब बरामद जमुई में ऑटो के तहखाने से लीटर विदेशी शराब मिली तस्कर गिरफ्तार…




जमुई में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड मोड़ के समीप की गई। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के बगोदर से एक ऑटो में तहखाना बनाकर शराब छिपाकर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। झारखंड की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ऑटो को रोका चेकिंग के दौरान झारखंड की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ऑटो को रोका गया। तलाशी में ऑटो में बने गुप्त तहखाने का खुलासा हुआ, जहां से कुल 276.66 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से समस्तीपुर जिले के गायघाट निवासी छोटू शाह नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। 1 करोड़ रुपए से अधिक की शराब जब्त की जा चुकी उत्पाद विभाग के अनुसार, होली पर्व से लेकर अब तक जिले में 1 करोड़ रुपए से अधिक की शराब जब्त की जा चुकी है। इस अवधि में दो दर्जन से अधिक तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने बताया कि होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top