Newswahni

चेवाड़ा में बंदोबस्ती संपन्न बस स्टैंड सब्जी हॉट से लाख पर समाप्त हुआ




चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को बस स्टैंड और सब्जी हॉट की बंदोबस्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बताया कि बस स्टैंड की बंदोबस्ती प्रभात रंजन को 27,22,100 रुपये में मिली, जबकि सब्जी हॉट अरुण कुमार को 4,01,000 रुपये में आवंटित किया गया। बस स्टैंड की बंदोबस्ती 26,58,000 रुपये से शुरू हुई थी। पांचवें राउंड की बोली के बाद यह 27,22,100 रुपये पर समाप्त हुई। इस प्रक्रिया में प्रभात रंजन, अरुण कुमार और रामप्रवेश कुमार सहित तीन दावेदारों ने भाग लिया। सब्जी हॉट की बंदोबस्ती प्रक्रिया 85,000 रुपये से शुरू हुई और 15वें राउंड तक चली। अंततः 4,01,000 रुपये की बोली पर अरुण कुमार को यह बंदोबस्ती मिली। इस प्रक्रिया में प्रभात रंजन, अरुण कुमार, रामप्रवेश कुमार और रंजीत कुमार सहित कुल चार दावेदार शामिल थे। बंदोबस्ती प्रक्रिया के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव, वार्ड पार्षद और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेवाड़ा थाना की पुलिस बल भी मौके पर तैनात थी। यह पूरी प्रक्रिया गुरुवार शाम लगभग 4 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top