
IMD Update: मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (18 मार्च ) के लिए पोस्ट कर चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्व भारत में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने वाली है। इसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। IMD ने बताया कि 19 और 20 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के आसार हैं।
दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह हल्की 10 किमी/घंटा की हवा चलेगी, जबकि दिन में 20-30 किमी/घंटा की तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश के बाद आज फिर उमस भरी गर्मी लौट आई है। लोग लस्सी-नींबू पानी और कूलर-AC चालू कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में थोड़ी राहत, बारिश की भी संभावना
यूपी में 18 मार्च को कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 20 मार्च को गरज-चमक के साथ 50-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं और 70 किमी तक के झोंके चलने की प्रबल संभावना है। बिहार और राजस्थान में भी मौसम में बदलाव दिख रहा है।
राजस्थान, हिमाचल समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 19-20 मार्च को हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में 18-19 मार्च को बिजली चमकने के साथ 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं और हल्की बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली: 31°C / 18°C
मुंबई: 29°C / 24°C
चेन्नई: 30°C / 24°C
कोलकाता: 34°C / 23°C
लखनऊ: 34°C / 20°C
पटना: 35°C / 21°C
जयपुर: 33°C / 21°C
शिमला: 17°C / 9°C
मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक आज कई जगह बारिश की संभावना है। 19 और 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार है। वहीं, अगले हफ्ते तक तापमान में फिर से बढ़ने की संभावना है। जिसके बाद फिर से गर्मी का अहसास होगा।