Newswahni

औरंगाबाद ट्रक बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत रिश्तेदार के घर मटन खाने जा रहे थे ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार…




औरंगाबाद में सोमवार की शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई है, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र घेउरा गांव निवासी रामनाथ पासवान के बेटे नरेंद्र पासवान (18) और राम कुमार पासवान के बेटे पाचु कुमार पासवान (19) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के पास की है। घायल जितेंद्र पासवान का बेटा सोनू कुमार (18) है। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि तीनों एक ही बाइक से रिश्तेदार के घर मटन खाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल सोनू की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पहले भी सड़क हादसों में अपनों को खो चुके हैं दोनों परिवार ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले नरेंद्र के बड़े भाई हरेंद्र की पत्नी और बेटी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उस हादसे का दर्द अभी परिवार भूल नहीं पाया था कि नरेंद्र की मौत हो गई। वहीं, पाचु अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिजन उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। करीब 2 साल पहले पाचु के बड़े भाई लुटन पासवान की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एनएच-139, 24 घंटे में 4 की मौत एनएच-139 पर महज 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार की देर शाम बभंडीह खेल मैदान के पास मंदिर से दीपावली का दीया जलाकर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह ओबरा में मोपेड सवार एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चतरा मोड़ पर नरेंद्र-पाचु की मौत हो गई। 2 घंटे तक सड़क जामकर प्रदर्शन घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पर सीओ और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बूझाकर शांत कराया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top