Newswahni

तेजस्वी युवाओं के आइकॉन और बिहार का भविष्य हैं राजद कार्यालय में केक काटकर मनाया वां जन्मदिन महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां…




दरभंगा में राजद के कार्यकारिणी सदस्य प्रेमचंद उर्फ भोलू यादव के नेतृत्व में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 37वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गईं। वहीं, सामाजिक सरोकार के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। भोलू यादव ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव युवाओं के आइकॉन और बिहार का भविष्य हैं। उनके नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल तेजस्वी यादव का जन्मदिन गरीबों और जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य कर मनाया जाता है। राजद प्रत्याशी जिताकर लोगों ने समर्थन व्यक्ति किया है
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी कार्यकर्ता सामाजिक सेवा के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। मिथिलांचल की जनता ने हालिया चुनाव में राजद प्रत्याशी अनिल झा को जीत दिलाकर अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी तंत्र के कथित दुरुपयोग के बावजूद बिहार की जनता का विश्वास तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कायम है।
वहीं, निवर्तमान दरभंगा राजद प्रवक्ता सुभंष कुमार यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कम समय में बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।
लोगों के बीच विश्वास बढ़ रहा है राजद महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष स्वाती देव ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे युवाओं के दिलों की धड़कन हैं। महिलाओं के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के बीच उनके प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। समारोह में ये रहे मौजूद
समारोह में वार्ड 15 की वार्ड अध्यक्ष सपना यादव, वार्ड 16 की वार्ड अध्यक्ष गीता पासवान, वरिष्ठ राजद नेता गुलाम हुसैन उर्फ चीना, सिंहवाड़ा के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष वशिल अहमद और केवटी के राजद प्रखंड अध्यक्ष रामदेव पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top