Newswahni

Patna Diwali Firecracker Injuries | IGIMS PMCH Emergency Update


पटना में दीपावली पर पटाखों से कई लोग घायल हुए। IGIMS के चक्षु संस्थान में दो दिन में आंख में चोट के 25 मरीज पहुंचे। इनमें 12 की आंख का गोला फट गया। ज्यादातर घायल बच्चे हैं। चार मरीजों की हालत गंभीर है। उनकी आंखों की रोशनी बचाने के लिए सर्जरी की जा रह

.

PMCH की इमरजेंसी में दीपावली की रात शाम 6 बजे से सुबह 3 बजे तक 48 मरीज भर्ती हुए। इनमें 11 पटाखों से झुलसे थे। सिर में चोट के 20 और सड़क हादसों में घायल 16 मरीज भी पहुंचे। पटना जिले में आतिशबाजी के दौरान 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।

IGIMS के चक्षु संस्थान के प्रमुख प्रो. डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने बताया कि दीपावली के दिन पटाखों से आंख में चोट के 25 मरीज आए थे।

इनमें 12 की आंख का गोला फट गया था। सोमवार को पांच और मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें चार की आंख का गोला फटा था और उनकी हालत गंभीर थी। सभी गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। बाकी मरीजों को ओपीडी में जांच के बाद घर भेज दिया गया।

पीएमसीएच में रातभर आते रहे घायल

दीपावली की रात पीएमसीएच की इमरजेंसी में शाम छह बजे से सुबह तीन बजे तक 48 मरीज भर्ती किए गए। इनमें पटाखों से झुलसे 11, सिर में चोट के 20 और सड़क दुर्घटना में घायल 16 मरीज शामिल थे।

पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली को देखते हुए इमरजेंसी में विशेष व्यवस्था की गई थी। ट्रॉयज को अलर्ट मोड पर रखा गया था, ताकि घायलों की गंभीरता के अनुसार तुरंत इलाज शुरू किया जा सके। इसके लिए चर्म रोग विभाग के एक और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चार डॉक्टरों को अतिरिक्त ड्यूटी पर लगाया गया था।

डॉ.मनोज कुमार सिन्हा, वरीय चिकित्सक, पटना।

डॉ.मनोज कुमार सिन्हा, वरीय चिकित्सक, पटना।

पीएमसीएच में 2650, आईजीआईएमएस में 2250 OPD में पहुंचे

दीपावली के दौरान दोनों बड़े अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। पीएमसीएच में 2650 और आईजीआईएमएस में 2250 मरीजों ने इलाज कराया।

पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह के अनुसार, सबसे अधिक मरीज अस्थमा, सांस फूलने, आंखों में परेशानी, जलने-झुलसने और सिरदर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे।

प्रदूषण के कारण लोगों में बढ़ी मुश्किलें

दीपावली का त्योहार खुशियां लेकर आता है, लेकिन इसके बाद कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है। पटाखों से निकलने वाले धुएं और बारीक कणों के कारण सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं होती हैं।

इसका असर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से सांस संबंधित बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर ज्यादा पड़ता है। कई बार स्वस्थ लोगों को भी प्रदूषण के कारण परेशानी होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि दीपावली के बाद अपनी सेहत का खास ध्यान रखा जाए।

दीपावली के बाद हवा में मौजूद धूल और पटाखों के धुएं के कारण सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं।प्रदूषण में मौजूद जैसे छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचते हैं। इससे खांसी, गले में खराश, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी होती है।

अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की समस्या भी बढ़ सकती है। अगर आपको पहले से सांस की बीमारी है तो अपनी दवाएं और इनहेलर डॉक्टर की सलाह के अनुसार इस्तेमाल करें। प्रदूषण ज्यादा होने पर बाहर निकलने से बचें और जरूरी होने पर अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें।

सिरदर्द और दिल से जुड़ी परेशानी को न करें नजरअंदाज

प्रदूषण के कारण कुछ लोगों को सिरदर्द, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं भी होती हैं। वहीं, हवा में मौजूद बारीक प्रदूषक कण दिल और रक्त वाहिकाओं पर भी असर डाल सकते हैं। पहले से दिल की बीमारी या हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

वरीय चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा बताते हैं की प्रदूषण के स्तर को देखते हुए बाहर टहलने या एक्सरसाइज करने का समय तय करें। पर्याप्त पानी पिएं और घर के अंदर धुएं से बचने की कोशिश करें। अगर सीने में दर्द, सांस लेने में ज्यादा परेशानी या अचानक चक्कर आने जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। थोड़ी सावधानी अपनाकर दीपावली के बाद होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top