Newswahni

भागलपुर में अगलगी घर जल गए चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका राशन और कीमती सामान जलकर राख…




भागलपुर में सोमवार दोपहर पांच घर जल गए। अग्निशमन विभाग के अनुसार खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। एक घर से उठी लपटें ने आसपास के 4 घरों को भी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त घर में बच्चे टीवी देख रहे थे। परिवार के करीब 15 लोग घर में थे। परिजन ने बच्चों को सबसे पहले निकाला। अगलगी में कोई झुलसा नहीं, पर घर के सारे सामान बर्बाद हो गए। अगलगी के 10 मिनट पर दकमल की टीम पहुंची। घटना जीरोमाइल स्थित मुसहरी टोला की है। खाने-पीने के सामान भी जल गए पीड़ित परिवारों के मुताबिक, टीवी, एलसीडी, दो गोदरेज, दो पलंग, कुर्सियां, कपड़े, बर्तन और घर में रखे अन्य सभी घरेलू सामान जल गए। इसके अलावा एक बकरी भी आग की चपेट में आ गई। घरों में रखा खाने-पीने का सामान और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें भी बर्बाद हो गईं। परिवारों के पास अब जरूरी सामान तक नहीं बचा है।
इससे पहले भी हमारा घर जल चुका है, मुआवजा नहीं मिला था पीड़ित परिवार में पंकज मलिक (30), अंकज मलिक (28), प्रदीप मलिक (30), ज्योति देवी (26), छोटू मलिक (24) और कैलाश मलिक (40) समेत अन्य हैं। पीड़ित परिवारों ने बताया कि करीब दो साल पहले भी उनके घर में आग लग चुकी है। उस समय भी आग से काफी नुकसान हुआ था। परिवार के लोगों का आरोप है कि पिछली घटना के बाद प्रशासन की ओर से उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला था। अब दोबारा आग लगने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन और सरकार से इस बार नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top