Newswahni

कचरे से बन रहीं बिहार की ऐतिहासिक धरोहरों की आकृतियां करोड़ से बन रहा बिहार गौरव पार्क एकड़ में दिखेगी विरासत कर सकते…




पटना में गंगा किनारे कबाड़ से बिहार की विरासत को आकार दिया जा रहा है। बांस घाट इलाके में जेपी गंगा पथ और देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के समाधि स्थल के बीच करीब 9 एकड़ में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद ‘बिहार गौरव पार्क’ का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। पीएम के हाथों उद्घाटन कराने की तैयारी चल रही है। करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से पार्क का निर्माण बुडको की देखरेख में हो रहा है। निर्माण कार्य करीब 85 फीसदी पूरा हो चुका है और छठ के बाद इसका उद्घाटन संभावित है। पार्क की कुछ तस्वीरें… कबाड़ से तैयार हो रहीं 38 कलाकृतियां पार्क की सबसे खास बात यह है कि यहां बेकार समझे जाने वाले सामान को कलाकृतियों का रूप दिया जा रहा है। लोहे के स्क्रैप, पुराने टायर, टूटे पाइप, बोतल, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और अन्य धातु के कबाड़ से बिहार के ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरुषों और वन्यजीवों की प्रतिकृतियां तैयार की जा रही हैं। पार्क में कुल 38 प्रमुख कलाकृतियां और स्ट्रक्चर विकसित किए जा रहे हैं। इनमें महाबोधि मंदिर, शेरशाह सूरी का मकबरा, नालंदा और विक्रमशिला के अवशेष, अशोक स्तंभ, मुंडेश्वरी मंदिर, केसरिया स्तूप, पावापुरी मंदिर, अजगैबीनाथ धाम समेत बिहार की कई ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों की प्रतिकृतियां शामिल हैं। महान विभूतियों की भी दिखेगी झलक पार्क में सम्राट अशोक, आचार्य चाणक्य, आर्यभट्ट, बाबू कुंवर सिंह, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, रामधारी सिंह दिनकर, महाकवि विद्यापति, दशरथ मांझी और खुदीराम बोस जैसी विभूतियों की कलाकृतियां भी तैयार की जा रही हैं। इसके अलावा बिहार के वन्यजीवन को दर्शाने के लिए गंगा डॉल्फिन, बंगाल टाइगर, गौर और नीलकंठ जैसे वन्यजीवों की प्रतिकृतियां बनाई जा रही हैं। हर मॉन्यूमेंट्स के थीम के हिसाब से होगी लाइटिंग सभी मॉन्यूमेंट्स (स्मारक) पर उसके थीम के हिसाब से लाइटिंग की जाएगी। इसमें खास तरह की वार्म लाइट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे दिल्ली से मंगाया गया है। इस लाइटिंग को प्रयागराज के तर्ज पर लगाया जाएगा। वहीं, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट भी लगेगी। दूसरी ओर लैंडस्कैपिंग के लिए अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे जो कि पटना में पहले कभी देखने को नहीं मिले हो। इसके अलावा तीन तरह के पार्क बनाए जाएंगे, जिसमें बच्चों का अलग एरिया, बड़ों का अलग एरिया और यंगस्टर्स के लिए अलग पार्क का एरिया होगा। ‘बिहार गौरव पार्क द्वार’ होगा आकर्षण का केंद्र पार्क में अंदर जाते ही सबसे पहले 36 फीट का मुख्य प्रवेश द्वार आकर्षण का केंद्र होगा। इसे ‘बिहार गौरव पार्क द्वार’ नाम दिया गया है, जिस पर अशोक स्तंभ, संसद भवन और अन्य प्रमुख धरोहरों की आकृतियां उकेरी जाएंगी। आगे बढ़ने पर एक ओपन एरिया दिखेगा, जिसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद का स्मारक बनाया जा रहा है। इसमें अंदर एक छोटी सी लाइब्रेरी भी रहेगी और राजेंद्र प्रसाद से जुड़ी बातों को भी चित्रों और अन्य चीजों के माध्यम से दिखाया जाएगा। यह पूरा एरिया घूमने के लिए किसी भी तरह के टिकट नहीं लगेंगे, मगर वेस्ट टू वंडर पार्क की कलाकृतियों को देखने के लिए टिकट कटवाना होगा।
ओपन एयर थिएटर और फूड लाउंज भी बिहार गौरव पार्क द्वार से घुसते ही दाहिने साइड तीन टिकट काउंटर बनाए गए हैं, जहां से टिकट खरीदे जा सकते हैं। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, शौचालय, प्रशासनिक भवन और फूड लाउंज भी बनाए जा रहे हैं। फूड लाउंज के आसपास मिथिला पेंटिंग, मंजूषा, टिकुली और सुजनी कला को प्रदर्शित किया जाएगा। पार्क में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए आधुनिक ओपन एयर थिएटर बनाया जा रहा है। इसके आसपास बैठने के लिए सीढ़ीनुमा व्यवस्था होगी, जहां लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। गुजरात के आर्टिस्ट कर रहे हैं कबाड़ से कलाकृति तैयार कबाड़ से कलाकृति बनाने के लिए आर्टिस्ट गुजरात से आए हैं। वहीं मूर्तियों का निर्माण ओड़िशा के कारीगर कर रहे हैं। इस पार्क को चारों ओर और फूड कोर्ट को मधुबनी पेंटिंग, मंजूषा आर्ट, टिकुली कला और सुजनी आर्ट से सजाया जाएगा। पार्क को बनाने का मुख्य उद्देश्य कबाड़ से कलाकृतियां बनाकर पर्यावरण जागरूकता फैलाना, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को बढ़ावा देना है। यह शहर को सुंदर बनाने और लोगों को कचरे के सही इस्तेमाल के बारे में भी बताएगा।
बाढ़ से बचाने के लिए बन रहा रिटेनिंग स्ट्रक्चर गंगा का जलस्तर बढ़ने के दौरान निर्माण स्थल पर पानी भरने के बाद अब पार्क को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए चारों ओर रिटेनिंग स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य उच्च बाढ़ स्तर के बाद भी गंगा का पानी पार्क परिसर में प्रवेश करने से रोकना है। कचरे के इस्तेमाल और स्वच्छता का संदेश यह पार्क सिर्फ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं किया जा रहा है, बल्कि इसके जरिए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ और स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। पार्क में कबाड़ से तैयार कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल किया जा सकता है। इतिहास, कला, पर्यावरण और पर्यटन के इस मेल के कारण पार्क के भविष्य में पटना के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top