![]()
मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बैरिया देवी माई स्थान के पास यात्री बस और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। टक्कर से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि हाइवा सड़क किनारे जा लगा। टक्कर के बाद बस में मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार, जय माता दी बस मोतिहारी की ओर से आ रही थी, जबकि हाइवा चकिया की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान बैरिया देवी माई स्थान के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। चालक और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। आसपास के लोग भी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। क्रेन की मदद से हटाए गए वाहन, यातायात बहाल हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और हाइवा को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने घर लौट गए। पुलिस दोनों वाहनों की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। तेज रफ्तार और गलत साइड से आने का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हाइवा तेज रफ्तार में था और गलत साइड से आ रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। लापरवाही और दुर्घटना की वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा। स्थानीय लोगों ने बैरिया देवी माई स्थान के पास लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने हादसों को रोकने के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है।
Source link