![]()
जहानाबाद में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने चार जगहों पर छापेमारी कर करीब 5 हजार किलो खोवा और मिठाई पकड़ी। जांच के दौरान मिठाई बनाने वाली जगहों पर सरकार के तय नियमों और मानकों का पालन नहीं मिला। मिलावटी मिठाई बनाने की मिली थी सूचना मुकेश कश्यप ने बताया कि फूड कमिश्नर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ जगहों पर मिलावटी मिठाइयां तैयार कर बाजार में भेजी जा रही हैं। इसी आधार पर टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे नमूने छापेमारी के दौरान पकड़े गए खोवा और मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहार में मिठाइयों की गुणवत्ता पर नजर दीपावली के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और मानकों की जांच तेज कर दी है। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
Source link