Newswahni

मुजफ्फरपुर में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले परिवार घटे पहले मुस्लिम परिवार करते थे काम अब एक दो परिवार ही जुड़े…




मुजफ्फरपुर में पहले करीब 40 मुस्लिम परिवार मिट्टी के बर्तन बनाते थे। अब एक-दो परिवार ही इस काम से जुड़े हैं। ब्रह्मपुरा इलाके के मेहदी हसन चौक रोड पर रहने वाले मोहम्मद इसराइल 40 से 45 साल से मिट्टी के दीये, बर्तन और दूसरे सामान बना रहे हैं। पूरी पूंजी डूबने का रहता है डर इसराइल बताते हैं कि यह काम उनके परिवार में कई पीढ़ियों से चला आ रहा है। छठ और दीपावली के दौरान दीये और बर्तनों की मांग बढ़ती है। त्योहारों से होने वाली कमाई से परिवार का खर्च चलता है, इसलिए उन्हें इनका सालभर इंतजार रहता है। इसराइल के मुताबिक, मिट्टी खरीदने से लेकर सामान बनाने, सुखाने और भट्ठी में पकाने तक खर्च करना पड़ता है। अगर सामान भट्ठी में ठीक से पक जाए तो कमाई होती है। सामान खराब या टूटने पर पूरी पूंजी डूबने का डर रहता है। अब उन्हें शिवहर जिले से मिट्टी मंगवानी पड़ती है। इस पर करीब पांच से छह हजार रुपये खर्च होते हैं। मुजफ्फरपुर में तेजी से मकान बनने के कारण मिट्टी मिलने की जगह भी कम होती जा रही है। बेटे को इस कारोबार से रखना चाहते हैं दूर मोहम्मद इसराइल कहते हैं कि वह अपने बेटे को इस कारोबार में नहीं लगाना चाहते, क्योंकि इसमें मेहनत अधिक और आमदनी बेहद कम है। सामान सुखाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है और सरकार की ओर से भी कोई खास सहायता नहीं मिलती। उनका मानना है कि आने वाली पीढ़ी को इस काम में लगाने से बेहतर है कि वे कोई दूसरा रोजगार करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top