Newswahni

गड्ढे में मिला अग्निशमन जवान का शव रात में खाना खाने निकले थे नाक और मुंह के पास दिखा चोट…




अररिया में गुरुवार सुबह सड़क किनारे झाड़ी वाले गड्ढे में अग्निशमन विभाग के जवान का शव मिला है। वह रानीगंज थाने में पदस्थापित थे। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र में वाईएनपी डिग्री कॉलेज के पास हुई। मृतक जवान की पहचान बेगूसराय जिले के शिवचंद्रपुर वार्ड नंबर 14 निवासी उपेंद्र यादव के बेटे प्रदीप कुमार(38) के रूप में हुई। वो 2015 बैच के अग्निशमन जवान थे। प्रदीप बुधवार रात करीब 9 बजे सहयोगियों से खाना खाने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वह कॉलेज के पास गड्ढे में बेसुध पड़े हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में उन्हें मृत पाया। मौके से आई तस्वीरें….. नाक और मुंह के पास दिखा चोट घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार, अग्निशमन पदाधिकारी अशोक कुमार प्रसाद और रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और जांच शुरू की। सुशील कुमार ने बताया कि पहली नजर में शरीर पर गंभीर चोट या घाव के निशान नहीं मिले। नाक और मुंह के पास हल्की चोट दिखी है। शुरुआती जांच में आशंका है कि प्रदीप गड्ढे में गिर गए होंगे और चोट लगने से उनकी मौत हुई होगी। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। पुलिस प्रदीप की दिनचर्या और बुधवार रात घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जाएंगे। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top