Newswahni

कुंडघाट जलाशय योजना की सड़क में आई दरारें करोड़ की लागत से बनी सड़क महीने में हुई क्षतिग्रस्त पटना भागलपुर की टीम ने…




जमुई में करीब 270 करोड़ रुपए की लागत से तैयार कुंडघाट जलाशय योजना की सड़क पर उद्घाटन के महज छह महीने के भीतर दरारें आ गई हैं। सड़क की ऊपरी सतह पर कई जगह चौड़ी दरारें और धंसाव दिखाई देने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना और भागलपुर से पहुंची संयुक्त तकनीकी टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने सड़क और बांध की स्थिति की जांच की। गौरतलब है कि 18 मार्च 2026 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुंडघाट जलाशय योजना का उद्घाटन किया था। इसके कुछ ही महीनों बाद सड़क पर दरारें दिखाई देने लगीं। इससे निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के लिए सिंचाई सृजन, भागलपुर के मुख्य अभियंता ने राज्य बांध सुरक्षा संगठन को निर्देश दिया था। इसके बाद पटना और भागलपुर से आई संयुक्त तकनीकी टीम ने सड़क की ऊपरी सतह, ढलान और एक्सपेंशन ज्वाइंट का निरीक्षण किया। टीम ने दरारों की स्थिति और बांध की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को भी देखा। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता रविशेखर शर्मा ने बताया कि सड़क पर दिखाई दे रही दरारें बांध की मुख्य संरचना में नहीं आई हैं। उनके अनुसार, इंजीनियरिंग मानकों के तहत बनाए गए एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास सड़क की ऊपरी सतह पर दरारें उभरी हैं। उन्होंने कहा कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी मुख्य संरचना को किसी तरह का खतरा नहीं है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, नई संरचनाओं में शुरुआती दिनों में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण मिट्टी बैठने की प्रक्रिया हो सकती है। निरीक्षण के दौरान बांध या सड़क के किसी हिस्से में पानी का रिसाव होने का संकेत नहीं मिला है। हालांकि, संयुक्त तकनीकी टीम ने निरीक्षण के बाद दरारों की असली वजह और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। अब विभाग को टीम की अंतिम तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सड़क में दरारें आने की वजह मिट्टी का बैठना है या निर्माण कार्य में कोई कमी रह गई है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर आगे की मरम्मत और कार्रवाई का फैसला लिया जा सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top