Newswahni

मुजफ्फरपुर सुरक्षा जांच में लापरवाही पर दो को शोकॉज त्योहारों को लेकर देर रात निरीक्षण पर निकले एसएसपी लगातार पेट्रोलिंग संदिग्धों पर नजर…




मुजफ्फरपुर में धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा से पहले SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने रात में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। नगर और मिठनपुरा थाना क्षेत्रों में कमियां मिलने पर दोनों थानेदारों और गश्ती अधिकारियों से जवाब मांगा गया। SSP ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात की गश्त और पुलिस जांच का जायजा लिया। ब्रह्मपुरा और सिकंदरपुर थाना क्षेत्रों में व्यवस्था ठीक मिली। नगर और मिठनपुरा थाना क्षेत्रों में कमियां पाई गईं। बाजारों, ज्वेलरी शॉप के पास भीड़ को देख सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश त्योहारों पर बाजारों और आभूषण की दुकानों में भीड़ को देखते हुए SSP ने सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिले के स्वर्ण आभूषण कारोबारियों से दुकानों के CCTV कैमरे ठीक रखने को कहा गया, ताकि दुकानों और मुख्य रास्तों पर नजर रखी जा सके। पुलिस गश्ती दल को बाजारों में लगातार गश्त करने और संदिग्ध लोगों की जांच करने का आदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान SSP ने डायल 112 की गाड़ियों की भी जांच की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से लोगों की समस्याओं का जल्दी और नियम के मुताबिक समाधान करने को कहा। साथ ही, आम लोगों से संवेदनशील और सहयोगी व्यवहार करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top