Newswahni

सहरसा में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला एसपी ने जारी किया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगी नई तैनाती…




सहरसा के एसपी विक्रम सिहाग ने 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। कई थानों में नए थानेदार तैनात किए गए हैं, जबकि कुछ पदाधिकारियों को साइबर थाना और पुलिस केंद्र भेजा गया है। एसपी ने सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है। सदर अंचल पुलिस निरीक्षक शशि कुमार राणा को पुलिस केंद्र भेजा गया है। विधि शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार सिंह को सदर अंचल निरीक्षक बनाया गया है। वे विधि शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। साइबर थाना में दो इंस्पेक्टर तैनात साइबर थाना के इंस्पेक्टर सुबोध गुप्ता को बसनही, काशनगर और सोनवर्षाराज थानों का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। सोनवर्षाराज के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नागमणी कुमार और सौरबाजार के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को साइबर थाना भेजा गया है। बिहरा के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी को सौरबाजार का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। बैजनाथपुर के थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार को बिहरा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। कई थानों के थानेदार बदले गए बलवाहाट के थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर राजू कुमार को सदर थाना और पस्तपार के थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर विजय पासवान को सिमरी बख्तियारपुर थाना भेजा गया है। डरहार के थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार को बलवाहाट का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कनरिया के थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सिंह को सोनवर्षाराज थाना भेजा गया है। एससी-एसटी और अन्य थानों में तैनाती महिषी थाना के अपर थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर रंजीत पासवान को एससी-एसटी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। नवहट्टा के अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार को डरहार का थानाध्यक्ष और सलखुआ के अपर थानाध्यक्ष बब्लू कुमार को बैजनाथपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। टीओपी-01 के प्रभारी जितेन्द्र कुमार को पस्तपार थाना का अध्यक्ष बनाया गया है। सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर धर्मपति झा को कनरिया थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अपराध नियंत्रण प्राथमिकता: एसपी एसपी विक्रम सिहाग ने सभी पदाधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top