Newswahni

बगीचे में युवक का शव सिर पर चोट के निशान पास में खड़ी थी ग्लैमर बाइक मर्डर या एक्सीडेंट जांच में जुटी पुलिस…




सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव बगीचे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मोहनी दशई पोखर के समीप बगीचे में युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बगीचे में देखा शव मृतक की पहचान कौड़िया रायपुर वार्ड नंबर-1 निवासी पृथ्वी चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। युवक के सिर पर चोट के निशान मिलने से उसकी मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्थानीय लोगों ने मोहनी दशई पोखर के पास स्थित बगीचे में युवक का शव देखा। FSL टीम को भी बुलाया गया इसके बाद इसकी सूचना नानपुर थाने को दी गई। घटनास्थल के पास से एक ग्लैमर बाइक भी बरामद की गई है। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। ऐसे में हत्या और हादसा की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही नानपुर थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार और एसडीपीओ सुनीता कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच इसके बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए, ताकि मौत की वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top