Newswahni

भोजपुर करंट के चपेट में आने से युवक की मौत खेत के रास्ते में टूटे तार के चपेट में आने से हादसा अस्पताल…




भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से शौच करने जा रहे युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव के रहने वाले जितेंद्र महतो के बेटे 19 साल के विकास कुमार के रूप में हुई है। वो दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इधर, मृतक के मृतक के रिश्ते में लग रहे बड़े पापा विनोद कुमार ने बताया कि करीब वह बधार की ओर शौच करने जा रहा था। जहां रास्ते मे पहले से बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा था। तार को विकास देख नहीं पाया, जिस वजह से वो उसके संपर्क में आ गया। तेज झटका लगने से विकास झुलसकर जमीन पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की ओर से सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचा और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात टाउन थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां कुसुम कुंअर एवं एक बहन प्रतिमा देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां कुसुम कुमार एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top