Newswahni

आज सामान्य रहेगा मौसम सुबह शाम रहेगी हल्की ठंड दक्षिण भारत में तूफान मुरासु का अलर्ट बिहार में नहीं होगा असर…




बिहार में ठंड की दस्तक के बीच मौसम फिलहाल स्थिर रहेगा। नवंबर के पहले सप्ताह में लोगों को दिन में धूप और रात में हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान मुरासु की गतिविधियों के बीच बिहार के मौसम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसका असर बहार में भी देखने को क मिलेगा। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान से फिलहाल राज्य में बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। आज 4 नवंबर को सभी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है। IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बिहार के तापमान में भी कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। सुबह के वक्त कुछ इलाकों में कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म बना रहेगा। रात के समय तापमान में कमी के कारण हल्की ठंड महसूस होगी। पटना में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान राजधानी में बारिश के आसार नहीं हैं। यहां दिन के समय धूप निकलने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात में पारा 20 से 22 डिग्री तक रहने का अनुमान है। सुबह हल्की ठंड के साथ कुछ जगहों पर कोहरा भी देखने को मिल सकता है। पटना के अलावा गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा और बेगूसराय में भी तापमान का यही रुख रहने की संभावना है। इन जिलों में अधिकतम पारा 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। उत्तर बिहार में 28 से 32 डिग्री के बीच रहेगा पारा उत्तर बिहार के जिलों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली और सीतामढ़ी में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात में तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। सुबह कोहरे का दिखेगा असर, दिन में बनी रहेगी गर्मी नवंबर के शुरुआती दिनों में बिहार में दिन और रात के मौसम में अंतर बना रहेगा। सुबह कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। इसका असर सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता पर पड़ सकता है। हालांकि, सूरज निकलने के बाद मौसम साफ होगा और धूप के कारण दोपहर में गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। यानी फिलहाल दिन के तापमान में अचानक गिरावट की संभावना नहीं है। रात में हल्की ठंड का सिलसिला जारी रह सकता है। मुरासु तूफान का बिहार में नहीं दिखेगा सीधा असर दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान मुरासु के कारण मौसम में बदलाव की आशंका के बीच बिहार के लिए राहत की बात है। IMD के पूर्वानुमान में राज्य में इस तूफान के सीधे प्रभाव के संकेत नहीं हैं। 4 नवंबर के लिए बिहार के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस तरह अगले कुछ दिनों तक बिहार में बारिश की जगह शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी, जबकि दोपहर में धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होता रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top