Newswahni

चौरी में हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार पुलिस ने बाइक दो मोबाइल फोन और रुपए जब्त किए…




पीरो अनुमंडल के चौरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने 4.44 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक मोटर साइकिल, दो मोबाइल फोन और 1,400 रुपए नकद जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 को चौरी थाना पुलिस की टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान दोनों युवकों को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान बहुआरा गांव के प्रिंस कुमार (19) और भिखारी सिंह (20) के रूप में हुई है। प्रिंस कुमार के पिता का नाम स्वर्गीय श्रीराम सिंह और भिखारी सिंह के पिता का नाम भगलू सिंह है। दोनों चौरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस मामले में चौरी थाना कांड संख्या 134/26 के तहत 2 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(ए) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top