Newswahni

दरभंगा में एनडीए की पदयात्रा के लिए बनी रणनीति सांसद गोपालजी ठाकुर के आवास पर बैठक केंद्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे…




एनडीए की ओर से 5 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर के आवास पर बैठक हुई। जिसमें भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हुए। इसमें पदयात्रा की तैयारियों, जनभागीदारी और संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पवन जायसवाल और सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बताया गया कि 5 नवंबर को सुबह 10 बजे पोलो मैदान धरना स्थल से जीएन गंज चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें एनडीए के केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल होंगे। जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पवन जायसवाल ने कहा कि यह पदयात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और सुशासन के प्रति एनडीए की प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह-संयोजकों से आपसी समन्वय बनाकर समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा की धरती हमेशा लोकतांत्रिक चेतना और राजनीतिक परिवर्तन की साक्षी रही है। 5 नवंबर की पदयात्रा जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ, पंचायत, मंडल और जिला स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।
कई बड़े नेता होंगे शामिल आयोजकों के अनुसार, पदयात्रा में केंद्रीय वन, पर्यावरण-जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित एनडीए के मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में पदयात्रा के दौरान अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की रणनीति बनाई गई। बैठक में ये रहे शामिल बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी, डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा, राजेश रंजन, सुनील चौधरी, श्रवण कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, संतोष पोद्दार, विजय चौधरी, जिला मंत्री सचिन जैन, राहुल पासवान, बालेन्दु झा, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ सिंह, जिला प्रवक्ता प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू, मुकेश महासेठ, सपना भारती, नथुनी पासवान, अविनाश सहनी, गोपाल गुप्ता, दीपक पंजियार, रंधीर झा, शिवेन्द्र नाथ झा, अवधेश चौधरी, वैद्यनाथ सहनी, विकास झा, रौशन कुँवर और आशुतोष झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top