Newswahni

जहानाबाद में बंद घर से लाखों की चोरी हजार नकद और जेवर ले गए चोर पुलिस जांच में जुटी…




जहानाबाद जिले के देवरिया मोहल्ले में एक बंद मकान से लाखों के गहने, 45 हजार रुपए नकद और घरेलू सामान चोरी हो गए। परिवार दुर्गा पूजा मनाने अपने पैतृक गांव गया था, जब यह घटना हुई। घोसी थाना क्षेत्र के भेलई गांव निवासी दिलीप कुमार 17 अक्टूबर को परिवार के साथ गांव गए थे। 23 अक्टूबर की सुबह लौटने पर उन्हें मकान का मुख्य गेट उखड़ा और कमरे का ताला टूटा मिला। पीतल के बर्तन और कपड़े भी किए गायब चोरों ने 15 ग्राम की सोने की सिकड़ी, 10 ग्राम का मंगलसूत्र, 10 ग्राम के झुमके, 20 ग्राम का सोने का बाला, चांदी की पायल और करीब 45 हजार रुपए नकद चुराए। टीवी, मोबाइल, दो गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन और कपड़े भी गायब हैं। मोहल्ले में पहले भी चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं। कांग्रेस नेता संजय कुमार यादव ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top