Newswahni

दरभंगा मेले में झूले से गिरकर लड़कियां घायल एक की हालत गंभीर पैर टूटा दूसरी के दांत टूटे एक युवती रेफर…




दरभंगा के बेनीपुर में दुर्गा मंदिर परिसर और हाट परिसर में लगे राम झूले से गिरकर चार युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान बेनीपुर निवासी खुशी, अनीशा, शिप्रा भारती और अंतरा के रूप में बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राम झूले पर अचानक अधिक हलचल होने के कारण पहले एक युवती नीचे गिर गई। इसके बाद देखते ही देखते तीन अन्य युवतियां भी झूले से गिरकर घायल हो गईं। झूला चालक ने तुरंत रोका संचालन
घटना के दौरान झूला चालक ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल झूले को रोक दिया। इसके बाद झूले पर सवार अन्य लोगों को बारी-बारी से सुरक्षित नीचे उतारा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवती का पैर टूट गया, जबकि दूसरी युवती के दांत टूट गए हैं। दो अन्य युवतियां भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद घायलों के उपचार की व्यवस्था की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top