Newswahni

बॉलीवुड स्टार ऋतिक ने सुपर के आनंद की तारीफ की बोले पढ़ाई को मजेदार सिर्फ वे ही बना सकते सुपर इनफिनिटी के लिए…




बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने मशहूर मैथ शिक्षक और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की नई शैक्षणिक पहल ‘सुपर इनफिनिटी’ की तारीफ की है। उन्होंने सीखने के तरीके को मजेदार बनाने की आनंद कुमार की क्षमता की सराहना की। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक और शानदार पहल #SuperInfinity के लिए बधाई, आनंद सर। पढ़ाई को इतना मजेदार सिर्फ आप ही बना सकते हैं।’ ऋतिक रोशन ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुपर 30’ में आनंद कुमार की भूमिका निभाई थी। अब उन्होंने आनंद कुमार की नई पहल के प्रति अपनी प्रशंसा जाहिर की है। पूरी दुनिया के स्टूडेंट्स तक शिक्षा पहुंचाना उद्धेश्य ‘सुपर इनफिनिटी’ आनंद कुमार की एक महत्वाकांक्षी डिजिटल शिक्षा पहल है। इसका उद्देश्य नए शिक्षण तरीकों, कहानी, एनिमेशन और आकर्षक दृश्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दुनिया भर के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण गणित शिक्षा पहुंचाना है। यह पहल रटकर सीखने के बजाय विषयों की बुनियादी समझ विकसित करने और विद्यार्थियों में स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित है। जापान की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘प्रेसिडेंट’ ने भी प्रकाशित किया था ऋतिक रोशन की यह सराहना ऐसे समय में आई है, जब ‘सुपर इनफिनिटी’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है। हाल ही में जापान की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘प्रेसिडेंट’ (PRESIDENT) ने आनंद कुमार की शैक्षणिक यात्रा को प्रमुखता से प्रकाशित किया और ‘सुपर इनफिनिटी’ को गणित को अधिक सुलभ और रोचक बनाने वाले वैश्विक शैक्षणिक अभियान के रूप में पेश किया। पद्मश्री से सम्मानित आनंद कुमार अपने चर्चित कार्यक्रम ‘सुपर 30’ के लिए जाने जाते हैं। अब वे डिजिटल तकनीक के जरिए अपने शैक्षणिक अभियान को भौगोलिक सीमाओं से आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। ऋतिक रोशन के समर्थन से आनंद कुमार की इस पहल को एक बार फिर चर्चा मिली है। इसका उद्देश्य गणित को केवल पढ़ने वाला विषय नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव बनाना है, जिसका विद्यार्थी आनंद ले सकें।
ऑनलाइन क्लासेज से दे रहे शिक्षा सुपर इनफिनिटी का लक्ष्य लाखों बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है, जो संसाधनों की कमी या अवसरों के अभाव में अपने सपनों से दूर रह जाते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन क्लासेज होते हैं। इनफिनिटी डॉट कॉम पर क्लिक करें देश-विदेश के स्टूडेंट्स आनंद सर का लेक्चर पढ़ सकेंगे। लॉन्चिंग के दौरान आनंद कुमार ने कहा था, हर साल सुपर-30 में केवल 30 बच्चों का चयन हो पाता था, लेकिन दिल में हमेशा एक सवाल रहता था कि बाकी लाखों सपनों का क्या? सुपर इनफिनिटी उसी सवाल का जवाब है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top