Newswahni

चंपारण प्रीमियर लीग का पहला सीजन पटना में होगा दोनों चंपारण की टीमें लेंगी हिस्सा से नवंबर तक चलेंगे मुकाबले…




मोतिहारी ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (ईसीडीसीए) के तत्वावधान में पहली बार चंपारण प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 20 से 30 नवंबर के बीच पटना में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए बीसीए गवर्निंग काउंसिल सह पूर्व ईसीडीसीए सचिव कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि इस टूर्नामेंट में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले से कुल 6 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना है। सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का मिलेगा अनुभव उन्होंने बताया कि प्रत्येक टीम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ 2-2 अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा, ताकि युवा खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव मिल सके। साथ ही प्रत्येक टीम में बीसीए के राष्ट्रीय स्तर के 2-2 खिलाड़ियों को गेस्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया जाएगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा और उनके खेल में निखार आएगा। टूर्नामेंट के फॉर्मेट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि लीग राउंड में प्रत्येक टीम को 5-5 मैच खेलने का मौका मिलेगा। लीग के बाद प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पंकज स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड पर होगा गेम खिलाड़ियों के चयन के लिए नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल मोतिहारी में लिया जाएगा और उसके बाद टीमों की घोषणा कर दी जाएगी। मोतिहारी में टर्फ विकेट की अनुपलब्धता के कारण टूर्नामेंट के सभी मैच मसौढ़ी (पटना) स्थित पंकज स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान पटना में सभी 6 टीमों के खिलाड़ियों और टीम स्टाफ के आवास, भोजन और आवागमन की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाएगी। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी जी के स्पोर्ट्स प्रतिष्ठान से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राशिद जमाल खान, प्रकाश कुमार कन्हैया, प्रीतेश रंजन, गुलाब खान, डॉ. नवनीत कुमार, एजाज अंसारी, अभिषेक कुमार छोटू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top