Newswahni

विसर्जन जुलूस में युवक की चाकू मारकर हत्या सीतामढ़ी में नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन आपसी रंजिश में हमला की…




सीतामढ़ी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान चाकू से हमला किए जाने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार की है। मृतक की पहचान बाजपट्टी के सांधवारा गांव निवासी नरेश राय के बेटे सुधीर कुमार उर्फ मुस्का के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण सड़क पर कर रहे प्रदर्शन बुधवार को मधुबन बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने सुधीर कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। गुरुवार सुबह से ही ग्रामीण सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। मौके से आई तस्वारें…. आपसी रंजिश में चाकू मारने की आशंका बाजपट्टी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक को आपसी रंजिश में चाकू मारा गया है। मृतक पूर्व में जेल भी जा चुका था। पुलिस के मुताबिक फिलहाल परिजनों के आवेदन का इंतजार है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। सड़क जाम हटाने का प्रयास घटना से नाराज ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने और सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top