Newswahni

पूर्णिया में ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार अनुमानित कीमत करीब से लाख रुपए बंगाल के मालदा से तस्करी का कनेक्शन…




पूर्णिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक स्थित नहर के पास से 309 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। जब्त की गई स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपए बताई जा रही है। सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने बताया कि इस तस्करी का कनेक्शन बंगाल के मालदा से जुड़ा है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। खरीद फरोख्त की थी तैयारी एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को सदर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि दमका चौक के पास कुछ लोग स्मैक का खरीद-फरोख्त करने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी सदर-1 की मौजूदगी में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चार तस्करों को दबोच लिया। बंगाल से सीमांचल तक के आरोपी गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में एक बंगाल का है जबकि 2 पूर्णिया और एक कटिहार का है । पकड़े गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल के कालियाचक थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय राशिद उल शेख, पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय शीश मोहम्मद, 26 वर्षीय मोहम्मद जमशेद आलम और कटिहार जिला के मनसाही थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद मफीजुल शामिल हैं। तस्करों के पास से 309 ग्राम स्मैक, 2 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल बरामद किए हैं। पश्चिम बंगाल के मालदा से जुड़ा है अंतरराज्यीय सिंडिकेट सदर एसडीपीओ ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का कालियाचक क्षेत्र इस तरह के अवैध स्मैक कारोबार का मुख्य केंद्र माना जाता है। पूर्णिया को इस तस्करी के लिए एक ट्रांजिट रूट और बाजार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। तस्करों का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए इस खेप को छोटे-छोटे पैकेटों में बांटकर विभिन्न जगहों पर सप्लाई करना था। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की तलाश, खंगाले जा रहे बैंक खाते पुलिस अब इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान कर रही है। जब्त किए गए 4 मोबाइलों के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छोटे स्तर पर पुड़िया बनाकर बेचने वाले पॉकेट हैंडल्स का भी खुलासा किया जाएगा। साथ ही तस्करों के अवैध वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए बैंकों को पत्राचार भेजा गया है ताकि अवैध कमाई से बनाए गए बैंक खातों और संपत्तियों पर भी कठोर कानूनी शिकंजा कसा जा सके। सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने स्पष्ट किया है कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ पूर्णिया पुलिस का यह निरंतर और कठोर अभियान आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top