![]()
पटना में पूजा पंडाल में आग लग गई। पंडाल में कोई नहीं था। सभी मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। जब वे लोग लौटे तो देखा पंडाल में आग लगी है। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आसपास के लोगों ने पंडाल से दूरी बना ली थी। सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल अगलगी के कारण का पता नहीं चला है। घटना राजवंशी नगर स्थित आदर्श कॉलोनी की है। वहीं, दूसरी तरफ डाकबंगला चौराहे पर एक स्कूटी भी जल गई है। कुछ तस्वीरें… समय रहते आग पर काबू पा लिया गया सचिवालय अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना मिली। इसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई की गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। डाकबंगला चौराहे पर स्कूटी में लगी आग वहीं, दूसरी ओर पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित डाकबंगला चौराहे पर एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि पूजा पंडाल के पास तैनात अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
Source link