Newswahni

सहरसा में जमीन विवाद में किसान को फरसा तलवार से मारा गर्दन और पेट में चोट लगने से जख्मी एक आरोपी गिरफ्तार…




सहरसा में जमीन विवाद के चलते एक किसान पर फरसा-तलवार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी किया गया। यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई। घायल किसान का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल किसान 53 वर्षीय पंकज कुमार यादव उर्फ मनोज यादव हैं, जो वार्ड 34, सहरसा नगर निगम के निवासी हैं। गर्दन पर फरसे से, पेट में तलवार से वार उन पर अशोक यादव (सुधीर यादव के भाई), उनके बेटे गौतम कुमार और 10-12 अन्य लोगों ने हमला किया। अशोक ने गर्दन पर फरसे से और गौतम ने पेट में तलवार से वार किया। यह जमीन पंकज यादव के बेटे के ससुर सुधीर यादव ने चार साल पहले अपनी बेटी को दी थी। पंकज यादव तीन दिनों से इस पर बाउंड्री बनवा रहे थे। मामला जमीन विवाद से जुड़ा मंगलवार रात अशोक यादव ने इसे अपनी जमीन बताकर बाउंड्री तोड़ दी, जिसके बाद हमला हुआ। पुलिस ने बुधवार को अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top