Newswahni

बिहार में सुबह रात हल्की ठंड होगी महसूस दिन में धूप से हल्की गर्मी नवंबर के पहले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड…




बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे हल्की ठंड महसूस हो रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहने के साथ साथ अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। कुछ जिलों में सुबह में हल्का कोहरा छा सकता है। नवंबर के पहले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ने की संभावना है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ लोगों को ठंडक अधिक महसूस हो सकती है। हालांकि, कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विभाग ने कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। अभी दिन में धूप निकलने से तापमान अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा, जबकि सुबह और देर रात मौसम ठंडा महसूस होगा। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक मौसमी सिस्टम सक्रिय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे पंजाब के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ मध्य क्षोभमंडल में एक ट्रफ भी मौजूद है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उससे सटे त्रिपुरा के ऊपर भी 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि, इन मौसमी प्रणालियों के बावजूद बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। पटना में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी पटना में भी आसमान साफ रहने के साथ साथ मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। दिन में धूप निकलेगी, जिससे लोगों को गर्मी महसूस होगी। जबकि सुबह और रात में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top