Newswahni

अभिषेक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार बहन के सुसराल गया था घर से बाहर बुलाकर आरोपी ने सीने में मारी थी गोली प्रेम…




आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मोहल्ले में हुए अभिषेक हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन उर्फ छोटे यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मुहल्ले का निवासी है। उसके निशानदेही पर पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव वार्ड नंबर 5 निवासी रजल राय का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है। वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता था। अभिषेक को काफी करीब से बाएं साइड सीने में गोली मारी गई थी। पुलिस बोली- त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार इधर, एसडीपीओ वन सुशील कुमार ने बताया कि रविवार की शाम अभिषेक नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया,जिसे मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। सुशील कुमार ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद हत्या में प्रयुक्त हथियार को एक नाबालिक को छुपाने के नियत से दे दिया था। आरोपी की निसंदेह पर घटना में प्रयुक्त हथियार और मोबाइल को बरामद किया गया है। जिसे साक्ष्य छुपाने के प्रयास में विधि विरुद्ध निरुद्ध किया गया है। प्राथमिक अनुसंधान में घटना के पीछे का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग सामने आया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में छूट गई है। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित किया इधर, मृतक के जीजा जय प्रकाश ने बताया कि वह रविवार की शाम दुर्गा पूजा घूमने के लिए आरा आया था। इसी बीच वह अपनी बहन रेशम कुमारी के ससुराल इब्राहिम नगर गया था। उसी दौरान उसे गोली मार दी गई और उसके बाद जख्मी हालत में उसके बहन के ससुराल के दरवाजे पर छोड़ दिया। इसके बाद किसी व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना पाकर वह वहां पहुंचे और टाउन थाना पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया लाया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक के भाई सन्नी कुमार ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव से आरा दुर्गा पूजा घूमने आया था। इसी बीच वह इब्राहिम नगर अपने बहन के ससुराल गया था। जहां कुछ लड़के पहले बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए और सीने में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं दूसरी तरफ मृतक के भाई सनी कुमार ने उसके गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। पांच महीने पहले हुई थी अभिषेक की शादी बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में छोटा था। उसकी शादी इसी वर्ष 12 मई सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव में हुई थी। उसके परिवार में मां मोती देवी, पत्नी प्रीति कुमारी, तीन बहन हीरामुनी कुमारी, उषा कुमारी, रेशम कुमारी एवं एक भाई सन्नी कुमार है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां मोती देवी, पत्नी प्रीति कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top