Newswahni

विधान परिषद की सभी सीटों पर जीत का दावा बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी बोले महागठबंधन खंड खंड एकजुट होकर लड़ रहा चुनाव…




बिहार विधान परिषद की सभी 8 सीटों पर NDA जीत हासिल करेगा। तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों सीटें भी NDA के खाते में आएंगी। यह दावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में किया। उन्होंने कहा कि NDA एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है, जबकि महागठबंधन में आपसी खींचतान है। NDA की ओर से 4 सीटों पर भाजपा और 4 पर जदयू के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। संजय सरावगी मंगलवार को माड़ीपुर स्थित भाजपा नेता स्वर्गीय रवींद्र प्रसाद सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने विधान परिषद चुनाव को लेकर कहा कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधान पार्षद और शिक्षकों के मुद्दों को उठाने वाले डॉ. नरेंद्र कुमार तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के NDA प्रत्याशी अभिषेक झा मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार आठों निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और मौजूदा स्थिति में सभी आठों सीटों पर NDA की जीत की संभावना दिख रही है। महागठबंधन में आपसी लड़ाई, NDA एकजुट होकर लड़ रहा चुनाव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन विधानसभा चुनाव से लेकर राज्यसभा और अब विधान परिषद चुनाव तक आपसी खींचतान से जूझ रहा है। गठबंधन के दल आपस में ही उम्मीदवार उतार रहे हैं, जबकि NDA एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। इसी एकजुटता के आधार पर उन्होंने बिहार की सभी आठों विधान परिषद सीटों पर जीत का दावा किया। प्रशांत किशोर के बयान पर बोले- ऐसी भाषा जनता बर्दाश्त नहीं करेगी प्रशांत किशोर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए गोली मारने जैसे शब्दों का इस्तेमाल बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री किसी विपक्षी दल की कृपा से नहीं बने हैं। NDA के सर्वसम्मत विधानमंडल दल के नेता के रूप में उनका चयन हुआ है। सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के छह महीने के कार्यकाल का जिक्र करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए फैसलों को उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नीतिगत निर्णय लिए हैं। मुजफ्फरपुर में जुब्बा साहनी के नाम पर शिक्षण विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय हुआ है। इसके अलावा माता सीता के नाम पर महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में भी विश्वविद्यालय खोलने से जुड़े फैसलों का उन्होंने उल्लेख किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेगूसराय में लंबे समय से विश्वविद्यालय खोलने की मांग हो रही थी। सरकार ने छह महीने में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जो बिहार के लिए बड़े काम हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि पढ़े-लिखे लोगों से अपेक्षा है कि वे अपनी भाषा और बयानों में मर्यादा रखें। मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा को बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top