Newswahni

गयाजी झगड़ा छुड़ाने गए दो सगे भाइयों को मारी गोली एक की मौत दूसरा पटना रेफर मृतक के पिता मोतिहारी चाचा भागलपुर में…




गयाजी के ​मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कालोनी देवी स्थान इलाके में सोमवार रात अपराधियों ने दो सगे भाइयों की गोली मार दी। दो में से एक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से जख्मी है। उसे पटना मेदांता के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि दोनों भाई देर रात अपनी पहचान वाले दोस्तों का झगड़ा सुलझाने और बीच-बचाव करने गए थे। इसी दौरान दोनों भाइयों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। ​मृतक की पहचान रानू शेखर (26) के रूप में हुई है, जबकि घायल भाई का नाम मोनू शेखर (24) है। जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों के पिता मोतिहारी में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और उनके चाचा भागलपुर में सब-इंस्पेक्टर हैं। परिवार का कहना है कि दोनों लड़के बहुत अच्छे स्वभाव के थे और किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करते थे। देर रात करीब 11 बजे किसी दोस्त का फोन आया था ​घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि रात करीब 11 बजे किसी परिचित का फोन आया कि वहां झगड़ा हो रहा है। इसके बाद रानू और मोनू मामले को शांत कराने और दोस्तों को छुड़ाने के लिए सिद्धार्थ पुरी स्थित घटनास्थल पर गए थे। जब वे वहां विवाद सुलझा रहे थे, तभी अचानक किसी ने उन पर गोली चला दी। ​घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और परिजनों से बातचीत की है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल की जा रही है। ​



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top