Newswahni

कटिहार में परिवहन विभाग ने चालान काटे एक दिन में लाख हजार का जुर्माना वसूला अक्टूबर तक चलेगा चेकिंग अभियान…




कटिहार में सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग एक विशेष जांच अभियान चला रहा है। 14 अक्टूबर को इस अभियान के तहत 262 वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे 10 लाख 4 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। विभाग की टीम ने महिला थाना और कटिहार सदर प्रखंड के दलन पूर्व सिरसा इलाके में वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरलोडिंग जैसे मामलों पर कार्रवाई की गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले टोटो-ऑटो पर भी एक्शन लिया जा रहा है। परिवहन विभाग ने वाहन डीलरों को नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में देरी न करने के निर्देश दिए हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट-सीटबेल्ट लगाने और सभी जरूरी कागजात साथ रखने की अपील की है। यह अभियान 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top