Newswahni

नवादा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक स्नातक शिक्षक उम्मीदवारों की जीत का लिया संकल्प घर घर संपर्क अभियान पर जोर…




नवादा में कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। इसमें पटना स्नातक उम्मीदवार डॉ. असद उल्लाह खान और शिक्षक उम्मीदवार डॉ. संजय कुमार यादव की जीत का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क की अपील की गई। पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस शिक्षकों और शिक्षित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करती है। पूर्व विधायक नीतू देवी ने नवादा के कार्यकर्ताओं के उत्साह से पार्टी की जीत का भरोसा जताया। प्रदेश प्रभारी शशि कुमार ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। स्नातक उम्मीदवार डॉ. असद उल्लाह खान ने विधान परिषद में जनहित के मुद्दे उठाने का वादा किया। शिक्षक उम्मीदवार डॉ. संजय कुमार यादव ने वित्त रहित शिक्षकों को वेतनमान, बकाया भुगतान और पुरानी पेंशन जैसी मांगों के लिए संघर्ष का भरोसा दिया। अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दोनों उम्मीदवारों को नवादा से अधिकतम वोट दिलाने के लिए काम करेंगे। बैठक के बाद उम्मीदवारों ने शहीद भगत सिंह और डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top