![]()
किशनगंज में नाबालिग से छेड़छाड़ और उसके कपड़े फाड़ने के मामले में किशनगंज की विशेष पॉक्सो अदालत ने दोषी को चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सोमवार को न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया। दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे तीन महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है दोषी दोषी की पहचान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अफाक उर्फ सिल्टी के रूप में हुई है। अदालत ने पीड़िता को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। मामला 16 मई 2020 का है। आरोप के मुताबिक, उस दिन दोपहर करीब एक बजे नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना के बाद उसी दिन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सात गवाहों की गवाही के आधार पर फैसला मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक मनीष कुमार साह ने सरकार की ओर से पक्ष रखा।
Source link