Newswahni

बांका में बाइक की आमने सामने टक्कर किशोर की मौत कठौन रेलवे ओवरब्रिज के पास हादसा गंभीर घायल सदर अस्पताल रेफर…




बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में कठौन रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार की देर शाम दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मोचनवरण निवासी स्वर्गीय लूटर मांझी के पुत्र अनिल मांझी के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मजदूरी कर घर लौट रहा था किशोर जानकारी के अनुसार, जमदाहा ओपी क्षेत्र के तिलौंधा निवासी भोला यादव और बांका टाउन थाना क्षेत्र के दौना गांव निवासी चिंटू यादव एक बाइक से कटोरिया की ओर जा रहे थे। वहीं, अनिल मांझी मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कटोरिया-बांका मुख्य सड़क पर कठौन रेलवे ओवरब्रिज के पास दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े तीनों बाइक सवार हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण शुरुआत में लोगों को घटना की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में किशोर को मृत घोषित किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद अनिल मांझी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भोला यादव और चिंटू यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अनिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में भी माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top