Newswahni

सुपौल में फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर पहुंचा पुलिस ने ग्रामीणों से दूर रहने की अपील की वन विभाग ने रेस्क्यू कर कोसी…




सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र के खोंनटाहा गांव में मंगलवार सुबह करीब आठ फीट लंबा मगरमच्छ मुख्य सड़क के बीच पहुंच गया। सड़क पर मगरमच्छ को देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मगरमच्छ काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा और वहां से हटने का नाम नहीं ले रहा था। इससे लोगों में भय का माहौल बना रहा। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के आसपास फिलहाल कोई बड़ा तालाब, धार या नदी नजदीक नहीं है। ऐसे में मगरमच्छ का रिहायशी इलाके के बीच सड़क तक पहुंचना लोगों के लिए हैरानी का विषय रहा। सूचना मिलने के बाद भीमनगर और वीरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को मगरमच्छ से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की और भीड़ को नियंत्रित करते हुए किसी को उसके पास नहीं जाने दिया। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा इसके बाद वन विभाग वीरपुर की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद टीम उसे कोसी नदी में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए लेकर गई। फॉरेस्ट गार्ड जय कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया है। इसे कोसी नदी में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि खोंनटाहा सहित यह पूरा इलाका कोसी के तटीय क्षेत्र में आता है। वर्ष 2008 की भीषण कोसी बाढ़ के बाद इलाके में मगरमच्छों की संख्या बढ़ने की बात कही जाती है। इससे पहले भी कई बार मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में पहुंच चुके हैं और वन विभाग की टीम उन्हें रेस्क्यू कर चुकी है। मंगलवार को फिर मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top