Newswahni

किशनगंज पुलिस ने विशेष अभियान में अपराधी पकड़े लाख जुर्माना वसूला स्मैक समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त…




किशनगंज पुलिस ने एक हफ्ते के विशेष अभियान में 63 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाया गया था। इस दौरान वाहन जांच और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 4 लाख 94 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस ने वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध बालू, अवैध शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, घर में घुसकर चोरी और मोटरसाइकिल चोरी से जुड़े मामले शामिल थे। देसी कट्टा-जिंदा कारतूस बरामद अभियान के दौरान भारी मात्रा में सामान भी जब्त किया गया। इसमें एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। मादक पदार्थों में 507 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर/हेरोइन, 814 ग्राम MDMA और 200 ग्राम गांजा शामिल है। पुलिस ने 126.075 लीटर विदेशी शराब और 55.055 लीटर देशी शराब भी जब्त की। इसके साथ ही 10 मवेशी, एक ट्रैक्टर, चार मोटरसाइकिल, दो साइकिल, तीन टोटो और एक जुगाड़ गाड़ी भी पकड़ी गई। ANTF हेल्पलाइन नंबर पर दें मादक पदार्थों से जुड़ी अन्य जब्त सामानों में तीन मोबाइल, एक तिरपाल, एक ताश की गड्डी, 102 इलेक्ट्रिक आयरन, 444 आयरन का सामान, 304 थ्री-प्लग, 880 लॉटरी टिकट, 106 बोरा यूरिया खाद और 6230 रुपए नगद शामिल हैं। किशनगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों से जुड़ी कोई भी जानकारी ANTF हेल्पलाइन नंबर 9031816150 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। साइबर ठगी होने पर 1930 और किसी भी इमरजेंसी में डायल-112 पर संपर्क करने को कहा गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top