Newswahni

अस्पताल में फोर्थ ग्रेड कर्मी ने मरीज को लगाए टांके मोतिहारी में वीडियो वायरल होने पर बोले जांच के बाद होगी कार्रवाई…




बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। मोतिहारी के पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक फोर्थ ग्रेड कर्मी ने मरीज को टांके लगाए। इसका वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में कृष्णा नाम का एक फोर्थ ग्रेड कर्मी मरीज का इलाज करते और टांके लगाते दिख रहा है। फोर्थ ग्रेड कर्मी ने बच्चे को टांके लगाए जानकारी के अनुसार, एक किशोर के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसका सिर फट गया था। वह अपने पिता के साथ इलाज के लिए पहाड़पुर सीएचसी पहुंचा था। वहां तैनात फोर्थ ग्रेड कर्मी ने उस बच्चे को टांके लगा दिए। अस्पताल में मौजूद किसी अन्य मरीज के परिजन ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रशिक्षित एएनएम और जीएनएम मौजूद हैं। इसके बावजूद फोर्थ ग्रेड कर्मी द्वारा टांके लगाना जांच का विषय है। इसकी जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top